नई दिल्ली, अगस्त 14 -- बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के अध्यक्ष और भाजपा राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शुक्रवार को तीखा हमला बोला है। सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने आरोप लगाया कि मिश्रा की अगुवाई वाली बीसीआई ने सिर्फ एक साल में बैठकों और सम्मेलनों पर 14 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। वहीं यात्रा-आवास पर करीब 12 करोड़ रुपये और खर्च हुए। सौरव दास ने सवाल किया कि ये पैसा कहां और कैसे खर्च हो रहा है?क्या है इस पूरे विवाद की वजह? विवाद शुरू हुआ गुरुवार को जब बीसीआई ने हैदराबाद की नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के 2026 बैच के सभी छात्रों के एडवोकेट के रूप में नामांकन पर रोक लगा दी। आदेश में कहा गया था कि छात्रों के एक समूह ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत को मुख्य अतिथि बनाने का विरोध किया...