लखीसराय, अप्रैल 5 -- चानन। निज संवाददाता किउल-झाझा रेलखंड में मननपुर रेलवे स्टेषन महत्वपूर्ण स्टेषनों में से एक माना जाता है, लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। इनकम और यात्रियों की संख्या में जहां हर दिन इजाफा हो रहा है, वहीं सुविधाएं लगातार घटती जा रही है। कोरोना काल के बाद कई महत्वूपर्ण ट्रेनों का ठहराव भी विभाग द्वारा हटा लिया गया है, जिससे भी यात्रियों को परेषानी होती है। बुकिंग स्टॉप एवं तत्काल आरक्षण की सुविधा नहीं रहने से हर तबके के लोगों को परेषानी होती है। यह स्थिति तब है, जबकि जमुई जिले के नवीनगर, सिंकदरा के अलावा मननपुर, इटौन, रामपुर, मलिया, नगरदार, संग्रामपुर, भंडार, जानकीडीह, बेलदरिया, तितायचक, मानपुर सहित दर्जन भर से ज्यादा गावों के औसतन पांच हजार यात्रियों का स्टेषन पर आना -जाना लगा रहता है। 40-50 हजार रूपये प्रतिदिन आ...