लखीसराय, अप्रैल 30 -- चानन, निज संवाददाता। मननपुर रेलवे परिसर के बाहरी हिस्सा में फुटपाथी दुकानदार एवं स्थानीय लोगों द्वारा जहां-तहां कचरा फेंके जाने से स्थिति नारकीय हो गई है। रेलवे परिसर के बाहर बिखरे कूड़े से उठ रहे सड़ाध बदबू आमजनों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। सार्वजनिक स्थानों से लेकर र्क्वाटर के बाहरी हिस्सें में गंदगी का अंबार लगा रहता है। रेलवे द्वारा साफ-सफाई मद में भले ही लाखों रुपये खर्च किये जा रहे है, लेकिन वस्तुस्थिति उनके दावों से बिलकुल विपरीत है। जीर्ण-शीर्ण र्क्वाटर के बाहरी परिसर में फैले कचरा को आबार पशु रोजना बखेर रहे हैं। स्टेशन से जैसे ही लोग बाहर निकलते हैं, दुर्गंध शुरू हो जाता है। वर्तमान में रेलवे परिसर की अतिमहत्वपूर्ण परिसर कचड़ा घर बनकर रह गया है। बाजार से जैसे ही लोग इस परिसर में घूसते है, तो बदबू व गंदगी ...