लखीसराय, जून 10 -- चानन, निज संवाददाता। मननपुर बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा अर्लट मोड में काम शुरू कर दिया गया है। सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्ता जमाए, दर्जनों लोगों को एक सप्ताह पहले नोटिस दिया गया था, जिस पर बुधवार को सीओ कार्यालय में सुनवाई हुई। सीओ के गैर मौजूदगी में हल्का कर्मचारी द्वारा सभी नोटिसधारियों को अल्टीमेंटम दिया गया की 24 घंटे के अंदर सरकारी जमीन को खाली करें। हल्का कर्मचारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि स्वंय जमीन खाली नहीं करने पर जेसीबी मशीन और मजदूरों पर होने वाले खर्च की वसूली भी अतिक्रमणकारियों से किया जायेगा। बतातें चलें कि मननपुर बाजार में इस समस्या से निपटने को आज तक कोई ठोस पहल नहीं किया जा सका था, जिस वजह से रोजना दिन में तीन-चार बार गाड़ियों के जाम लगने आम बात हो जाती है। था...