हल्द्वानी, फरवरी 7 -- हल्द्वानी। सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को कक्षा 12 के छात्रों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी। मिस्टर फेयरवेल का खिताब मनन जोशी और मिस फेयरवेल का खिताब सुनिधि ने हासिल किया। मिस्टर लॉरेंस का खिताब यथार्थ ऐठानी और मिस लॉरेंस का खिताब जसलीन कौर को दिया गया। स्कूल चेयरमैन अनिल जोशी, सुनील जोशी, प्रधानाचार्या अनीता जोशी, उप प्रधानाचार्या अंजू पाठक, समन्वयक संजय सुयाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...