कौशाम्बी, मई 14 -- मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत जिले की पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने का गुरुवार को अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में साइबर जागरूकता एवं नए कानूनों से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना करारी, चरवा, महेवाघाट, सैनी, संदीपनघाट, कोखराज, पश्चिम शरीरा, पिपरी व मोहब्बतपुर पइंसा समेत कई स्थानों पर स्कूलों, मिशन शक्ति केंद्रों एवं गांवों में जागरूकता कार्यक्रम चले। बालिकाओं व महिलाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराधों से बचाव, महिला अधिकारों एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...