सिमडेगा, अप्रैल 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर शहर और आस‑पास के सार्वजनिक स्थानों पर नियमित छापेमारी और जाँच की जा रही है, ताकि अड्डेबाजी नशा और असामाजिक व्यवहार की घटनाओं पर अंकुश लग सके। पुलिस 24 घंटे लगातार गस्ती और वाहन चेकिंग कर रही है, जिससे संवेदनशील जगहों पर अनियंत्रित जमावड़े और नशेड़ियों की गतिविधियों को रोका जा सके। नशेड़ियों और मनचलों के खिलाफ कार्रवाईसार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब पीने, देसी शराब अवैध रूप से बेचने या अन्य असामाजिक कार्य करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस छापेमारी कर रही है। नशा करने वाले युवकों व अन्य असामाजिक तत्वों को हिरासत में लेकर उनके अभिभावकों को सौंपा जा रहा है। साथ ही भविष्य में ऐसी गतिविधियाँ न दोहराने की कड़ी हिदायत दी जा रही है। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की ह...