हाजीपुर, जनवरी 7 -- पटेढ़ी बेलसर। संवाद सूत्र बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग में बाइक सवार दो मनचलों ने बीच सड़क पर कोचिंग जा रहीं एक छात्रा के साथ पिस्टल दिखाकर छेड़खानी करने का प्रयास किया। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो हाथ में लिये पिस्टल से फायरिंग करते हुये भाग चला। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के काफी लोग मौके पर जुट गये। वहीं इस मामलें में पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुये एक मनचले को दो बुलेट लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। घटना मंगलवार उस वक्त की हैं जब 9 वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा जारंग स्थित अपने कोचिंग पढ़ने जा रही थी। बाइक सवार दो मनचले ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा के साथ गर्ल्स हाई स्कूल जारंग के पास रोककर पिस्टल दिखाते हुये छेड़खानी करने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच स्थानीय ग्रामीणों के विरोध करने पर दोनों बाइक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.