मेरठ, जनवरी 22 -- मनचले से तंग एक युवती ने घर से निकलना बंद कर दिया। उसकी हरकत फिर भी नहीं रुकी। इंटरनेट पर युवती को बदनाम किया गया। युवती की जहां भी रिश्ते की बात चलती, वह उल्टी सीधी शिकायत कर देता। इससे परेशान युवती ने आत्महत्या की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनचले और 15 अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लालकुर्ती निवासी एक युवती ने बताया कि छह माह से कालोनी का ही प्रिंस उसे परेशान कर रहा है। विरोध करने पर मारपीट करता है। जबरन उससे शादी करने को कहता है। उसके खिलाफ थाना लालकुर्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपी के हौंसले बुलंद हो गए और उसने युवती को ज्यादा परेशान करना शुरू कर दिया। स्वजन अब जहां भी युवती की शादी की बात करते, प्रिंस वहां फर्जी पोस्ट व फोटो देकर रिश्ता तुड़वा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.