मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक; शिमला में युवती की बहादुरी का वीडियो हो रहा वायरल
शिमला, मई 21 -- Shimla Viral Video: शिमला में एक युवती ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए दिनदहाड़े उसका पीछा व छेडखानी कर रहे एक युवक की हरकतों को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग युवती की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लड़की ने मनचले की पिटाई भी कर दी। वहीं, पुलिस ने आरोपी युवक के ख़िलाफ़ केस दर्ज कर लिया है। मामला शिमला जिला के चौपाल उपमंडल का है। मामले के अनुसार युवती सड़क से पैदल अपने घर जा रही थी। घर से कुछ ही दूरी पर एक युवक बाइक लेकर उसके पीछे लग गया। आरोप है कि युवक बार-बार बाइक घुमाकर युवती के पास आ रहा था और उसे बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रहा था। बीच सड़क पर लगातार पीछा किए जाने से युवती घबरा जरूर गई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। यह भी पढ़ें- याचिका सुनने योग्य भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.