फिरोजाबाद, अप्रैल 10 -- शिकोहाबाद में छैकुर बाबा की दरगाह के पास महिलाओं से अश्लील इशारे करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मनचले का नाम सुमित कुमार पुत्र ब्रह्म चन्द्र निवासी असुआ बताया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। वहीं थाना नसीरपुर पुलिस ने महादेवी जगत सिह इंटर कालेज लाछपुर के पास से छात्राओं से अश्लील इशारे करने वाले एक मनचले को दबोच लिया। पकड़े गए मनचले ने अपना नाम रिंकू पुत्र विजेन्द्र सिंह निवासी खितौली थाना नसीरपुर बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...