बांदा, जुलाई 31 -- अतर्रा। संवाददाता थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस के मनचले युवक की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। आरोप है कि आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने के दबाव से तंग आकर 18 वर्षीय युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया था। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

अधिवक्ता द्वारा की गई शिकायत मृतका की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पुत्री को पड़ोस का रहने वाला युवक सफीक आए दिन परेशान करता था। आरोपी उस पर अनुचित दबाव डालता था और निरंतर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। आरोपी की धमकियों और इस उत्पीड़न से तंग आकर युवती ने 20 जुलाई की शाम आत्मघाती कदम उठाते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया।हालत बिगड़ने पर ...