मुजफ्फर नगर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरनगर/खतौली युवती की शादी तय करने से बौखलाए मनचले और उसके साथियों ने युवती के मोबाइल पर मैसेज कर धमकी दी है कि शादी कहीं और की तो घर में घुसकर गोली मार देंगे। जिस युवक से रिश्ता तय हुआ था उसको भी मैसेज भेजकर धमकी दी गई। इस पर लड़के वालों ने शादी से दस दिन पहले रिश्ता तोड़ दिया। कोतवाली में युवती के भाई ने बहन की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक शनिवार को कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि बहन का रिश्ता दूसरे गांव में रहने वाले युवक से तय किया था। आरोप है कि रिश्ता तय होने के बाद गांव निवासी युवक और उसके दोस्तों ने बहन के मोबाइल पर मैसेज किया कि अगर शादी कहीं और की तो घर में घुसकर गोली मार देंगे। अगर तुम्हारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.