मनचले और अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा, 64 लिए गए हिरासत में
हजारीबाग, जून 1 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि । जिले में मनचलों और सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी अमन कुमार के निर्देश पर 31 मई की रात पूरे जिले में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने 101 ठिकानों पर दबिश दी। अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में रणनीति तैयार की गई थी। इसके लिए कुल 44 पुलिस टीमें गठित की गई थीं, जिनमें 175 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे और सार्वजनिक स्थानों पर अड्डा जमाए 64 मनचलों को हिरासत में लिया। थाना लाए गए इन व्यक्तियों को कड़ी हिदायत दी गई और पीआर बॉन्ड भरवाकर छोड़ दिया गया। वहीं, गंभीर मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.