प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 15 -- कुंडा, संवाददाता। भक्ति और आस्था के मनगढ़ धाम में राजनीतिक गाने की शूटिंग शुरू हो गई है। धाम पहुंचे श्रद्धालुओं की शूटिंग के पास भीड़ जमा रही। राजनीति गीत के निर्देशक सत्येन्द्र सिंह चौहान, अभिनेता सुदेश बेरी, अभिनेत्री पूजा खिलवानी का दावा है कि गाने में केवल राजनीतिक छवि नहीं, बल्कि अध्यात्म,जनसेवा, जन भावनाओं का समावेश होगा। जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के राजनीतिक जीवन संघर्ष, जन समर्थन पर आधारित गीत की शूटिंग हो रही है। जनसत्ता दल की महिला प्रकोष्ठ की आगरा जिलाध्यक्ष अभिनेत्री पूजा खिलवानी ने कहा यह गीत कृष्ण भक्ति, आस्था, विश्वास और राजनीति का संगम है। सबके लिए ईश्वर की भक्ति सर्वोपरि है। इसी आस्था विश्वास को गीत में प्रस्तुत करने को तुलसी पूजन के साथ शूटिंग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.