गोड्डा, जनवरी 10 -- मेहरमा। घना कोहरा और सड़क का अतिक्रमण जानलेवा साबित होने लगा है। मेहरमा-ठाकुरगंगटी मुख्य मार्ग पर स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मानगढ़ के नजदीक गुरुवार की देर रात घना कोहरा और सड़क पर चिप्स रखे जाने के कारण एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि घना कोहरा के कारण चालक को सड़क पर रखा चिप्स दिखाई नहीं दिया। जिस कारण उसका वाहन चिप्स पर चढ़ गया जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वो बिजली के तीन पोल को तोड़ते हुए एक घर के बरामदे की दीवार से जा टकराया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। चालक और उस पर सवार एक अन्य को मामूली चोट आई। वाहन काफी क्षतिग्रस्त हो गया।चालक के चीखने और चिल्लाने पर स्थानीय लोग जमा हुए और किसी तरह दोनों को वाहन से बाहर निकाला। इस बाबत थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने बताया कि घने कोहरे के कार...