बिहारशरीफ, मार्च 30 -- मनकौल स्कूल में आठवीं के बच्चों को दी गई विदाई शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्राइवेट स्कूल की तर्ज पर अरियरी प्रखंड के मनकौल मिडिल स्कूल मे दीक्षांत समारोह में आठवीं कक्षा के बच्चों को विदाई दी गई। आठवीं कक्षा में उतीर्ण होने वाले सभी छात्रों को एसएलसी (स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट) देकर स्कूल से विदाई दी गई। विज्ञान प्रदर्शनी और अभिभावक संगोष्ठी भी हुई। विज्ञान प्रर्दशनी में बच्चों ने एक से एक बढ़कर एक विज्ञान पर आधरित मॉडलों का प्रदर्शन कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। एचएम सुरेश प्रसाद और सहायक शिक्षक आशीष कुमार द्वारा विज्ञान प्रर्दशनी के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.