बुलंदशहर, मार्च 28 -- नगर के पुराना जीटी रोड स्थित मनकामेश्वर मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ श्री राम परिवार की मूर्ति स्थापित की गई। पूरा क्षेत्र मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। मूर्ति स्थापना से पूर्व नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का अभिनंदन किया। गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे मार्ग को झंडों और वंदनवारों से सजाया गया था। ​विधि-विधान से हुई प्राण-प्रतिष्ठा शोभायात्रा के उपरांत मनकामेश्वर मंदिर परिसर में विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतिमाओं...