रुडकी, मार्च 19 -- रुड़की। चैत्र नवरात्र पर मनकामेश्वरी दुर्गा मंदिर में आचार्य सत्यम मिश्रा के सानिध्य में घट स्थापना कर मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई। मंदिर ट्रस्टी सलेख चंद जैन के पुत्र मनोज कुमार जैन ने पत्नी अलका जैन ने देवी का पंचामृत स्नान, श्रृंगार कर आरती की। समाजसेवी नवीन कुमार जैन ने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर रेखा जैन, दीपा जैन, ईशा जैन, उषा, रजनी कौशिक, नैना, गुनगुन, वर्णिका जैन, रीना सचदेवा, सांची, यश, क्रीश, कीर्ति जैन, अनुज कुमार जैन, कृष्णा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...