मनकापुर में तालाब में डूबने से युवक की मौत
गोंडा, मई 20 -- मनकापुर, संवाददाता। थानाक्षेत्र के पचपुती जगतापुर स्थित जनकपुर तालाब में बुधवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार कोहराम मचा है। क्षेत्र के ग्राम जैदवा के मजरा कसैला निवासी नरेन्द्र देव मिश्रा ने पुलिस को दिए फौती सूचना में बताया कि उनके भाई अखिलेश कुमार मिश्र बुधवार सुबह करीब 10 बजे शौच के लिए गांव के निकट जनकपुर तालाब के पास गए थे। इसी दौरान पैर फिसल जाने से वह तालाब में गिर गए। तालाब में अधिक पानी होने के कारण वह डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- मनकापुर में तालाब में डूबने से युवक की मौत थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया युवक के भाई की सूचना पर शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.