मनकापुर आईटीआई में रोजगार मेला 22 को
गोंडा, मई 20 -- गोण्डा, संवाददाता। राजकीय आईटीआई मनकापुर में 22 मई को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। सहायक सेवायोजन अधिकारी गुलाब चंद्र मौर्य ने बताया कि निदेशक सेवायोजन, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर आयोजित यह मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा, मेले में 10 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। सहायक सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, बीटेक, डिप्लोमा, आईटीआई और कौशल विकास मिशन के विभिन्न ट्रेडों से उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। कंपनियां अभ्यर्थियों की योग्यता के अनुसार मौके पर ही साक्षात्कार लेकर जॉब ऑफर देंगी। सहायक सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। यह भी पढ़ें- UP ITI Rojgar Mela : यूपी आईटीआई छात्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.