गया, अप्रैल 7 -- गुरुआ थाना पुलिस ने सोमवार रात क्षेत्र के तीन गांवों में छापेमारी कर मध निषेध कांड के चार वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मनेस कुमार ने बताया कि इटहरी गांव से प्रेमन चौधरी, बैजू बिगहा मल्लाह टोली से जगन मल्लाह व योगेंद्र मल्लाह तथा जयनगर से जरीवन भुइयां को पकड़ा गया। सभी के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी था। गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...