हरिद्वार, जून 10 -- मायापुर क्षेत्र में पाइपलाइन मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को मध्य हरिद्वार के करीब 15 हजार लोगों को सात घंटे तक पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। भीषण गर्मी के बीच जलापूर्ति बाधित रहने से लोगों को पेयजल के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने पड़े। बुधवार को उत्तराखंड जल संस्थान के कर्मचारियों ने मायापुर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पानी की पाइप लाइन की मरम्मत करने का काम किया। मरम्मत काम के लिए तीन पंपिंग स्टेशन गोविंदपुरी, देवपुरा और ललतारौ से सुबह 10 बजे पानी की सप्लाई बंद करनी पड़ी। पानी की सप्लाई बंद होने के बाद कर्मचारियों ने वेल्डिंग से पाइप लाइन को इंटर कनेक्शन करने का काम किया। सुबह के समय पानी की सप्लाई बाधित होने से मायापुर, देवपुरा, रेलवे स्टेशन रोड, विकास कॉलोनी, ऋषिकुल क्षेत्र, विवेक विहार, गोविंदपुरी, श्रवणनाथ नगर, शिवमूर्ति, नि...