हरिद्वार, जनवरी 7 -- मध्य हरिद्वार क्षेत्र में बुधवार को उत्तराखंड जल संस्थान द्वारा राइजिंग मेन पाइप लाइन की मरम्मत कराए जाने से करीब सात घंटे तक पानी की आपूर्ति ठप रही। इसका सीधा असर क्षेत्र की लगभग 30 हजार की आबादी पर पड़ा। दिनभर पानी नहीं मिलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में सुबह के बाद पानी का स्टॉक समाप्त हो गया, जिसके बाद लोगों को पीने के पानी की वैकल्पिक व्यवस्था अपने स्तर से करनी पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...