मध्य विद्यालय साधुगाछी में वाटर कूलर का किया शुभारंभ
दरभंगा, मई 19 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। मारवाड़ी महिला समिति की दरभंगा शाखा की ओर से चंचल केडिया एवं अध्यक्ष नीलम बजाज के नेतृत्व में नगर के वार्ड 15 स्थित मध्य विद्यालय साधुगाछी में स्कूली बच्चों को ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध करायी गयी। समिति की ओर से वाटर कूलर एवं इसके साथ आरओ की सुविधा से युक्त ठंडे पेयजल की सुविधा बच्चों के लिए शुरू की गयी। बता दें कि पूर्व में इस स्कूल में सबमर्सिबल का पानी पीने में बच्चों को कठिनाई हो रही थी। अब समिति की ओर से आरओ व वाटर कूलर की सुविधा उपलब्ध कराने से कक्षा एक से आठ तक के बच्चों में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा ने शुरू की चलंत अमृत धारा इस समारोह में समिति की बबीता बोहरा, पिंकी गुप्ता, पल्लवी एवं रानी पोद्दार उपस्थिति रहीं। बच्चों को बिस्किट, एनर्जी ड्रिंक तथा आम-पुदीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.