जहानाबाद, मार्च 22 -- रतनी, निज संवाददाता। बिहार दिवस के अवसर पर राजकीय मध्य विद्यालय शकूराबाद में विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे क्षेत्र में जागरूकता का संदेश दिया। इसके बाद विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी आकर्षक रंगोलियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसमें बच्चों ने गीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से बिहार की समृद्ध संस्कृति और परंपरा को प्रस्तुत किया। उपस्थित लोगों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाध्यापक अनन्त कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने बिहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.