लखीसराय, मार्च 1 -- प्रकाश मंडल, चानन। चानन के सरकारी स्कूलों में शिक्षा अधोगति में जा पहुंचा है। मध्य विद्यालय रामसीर में उपेक्षित संसाधन, आधारभूत संरचना, पर्याप्त शिक्षक नहीं रहने के कारण स्कूल में शिक्षा व्यवस्था बेपटरी हो गई है। विषयवार शिक्षक नहीं रहने से शिक्षा का दम घुटने लगा है। स्कूल में 496 छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए स्कूल प्रधान सहित कुल 06 शिक्षक -शिक्षिका मौजूद थे। वर्तमान में अनामिका कुमारी मातृत्व अवकाश में हैं, जबकि संजू यादव 4 जनवरी 2023 के बाद से अब तक स्कूल नहीं आई है। स्कूल प्रधान मुकेश कुमार ने बताया कि दो बार विभागीय स्पष्टीकरण किया गया, लेकिन संपोषजनक जबाव नहीं मिल सका है। माइग्रेन का हवाला देकर शुरू में मेडिकल लगाया गया था। शिक्षक की कमी के कारण एक ही शिक्षकों को कई कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को पढ़ाना पड़ता है। क...