गढ़वा, अप्रैल 2 -- रमना। प्रखंड के मध्य विद्यालय रमना में गुरुवार को कक्षा 1 व 2 के विद्यार्थियों के बीच पोशाक का वितरण किया गया। इस दौरान कुल 71 छात्र-छात्राओं को पोशाक दी गई, जिसमें कक्षा 1 के 30 तथा कक्षा 2 के 41 बच्चे शामिल थे। पोशाक पाते ही नौनिहालों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों में भी उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान पंचायत की मुखिया दुलारी देवी ने बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया। मौके पर प्रधानाध्यापक श्याम किशोर सिंह, शिक्षिका नीलम गुप्ता, शिक्षक संदीप सिंह, अजय कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य संजय कुमार गुप्ता व विनय प्रजापति उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...