बक्सर, मार्च 30 -- युवा के लिए --- बक्सर, हमारे संवाददाता। राजपुर प्रखंड स्थित रघुनाथपुर मध्य विद्यालय में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी सह सम्मान समारोह हुआ। इस अवसर पर वर्ग 1 से 8 तक के टॉपर्स बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाध्यापक शिवजी दुबे ने बताया गया कि विभाग के निर्देशानुसार अभिभावक संगोष्ठी मनाया जाना है जिसमें प्रवेश से प्रगति तक विद्यालय और अध्यापक साथ-साथ थीम पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाध्यापक संपत उपाध्याय, राजेंद्र सिंह, संजय दुबे, मीना कुमारी, उमेश सिंह, सीमा सिंह, सीमा कुमारी, पुष्पेंद्र कुमार, विनीता कुमारी, विशाल सिंह, प्रतीक्षा कुमारी, प्रियंका प्रजापती सहित अन्य उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर वर्ग में प्रथम स्थान, पंकज कुमार, द्वितीय स्थान पायल पांडेय, तृतीय स्थान सवीना प्रवीन ...