मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मध्य विद्यालय मोहम्मदपुर बलमी में बुधवार को नशे की हालत में बबलू सहनी ने मध्याह्न भोजन में कीड़ा होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इससे विद्यालय में कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई। एचएम और शिक्षकों द्वारा बार-बार समझाने के बाद भी वह हंगामा करता रहा। एचएम के कड़े रुख और पुलिस की आने की भनक लगते ही नशेड़ी वहां से भाग निकला। एचएम कविंद्र कुमार सहनी ने बताया कि पड़ोस का बबलू नशे में विद्यालय पहुंचा और हंगामा करने लगा। इसकी सूचना मोतीपुर पुलिस को दी। पुलिस के आने की भनक लगते ही वह भाग निकला। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटने की जानकारी मिली है। एचएम को आवेदन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.