बोकारो, जून 12 -- पेटरवार। प्रखंड के पतकी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय मिर्जापुर में दोनों चापाकल खराब हो जाने से विद्यालय में जल संकट जैसी समस्या उत्पन्न हो चुकी है। विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पीने के लिए एक ओर जहां पानी नही मिल पा रहा है ,वही दूसरी ओर एमडीएम तैयार करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार महतो ने विद्यालय में खराब पड़े दोनों चापाकलों की मरम्मती कराने की मांग पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...