पूर्णिया, सितम्बर 16 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड के बिशनपुर पंचायत स्थित मध्य विद्यालय महेंद्र नगर दियारा में शिक्षा विभाग के निर्देश पर तिथि भोजन एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह, बिशनपुर पंचायत की मुखिया उषा देवी सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाएं समान रूप से उपलब्ध कराना विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ बेहतर पोषण और स्वस्थ वातावरण मिलना भी जरूरी है। पीएम पोषण योजना के माध्यम से बच्चों को कुपोषण से बाहर निकालने में विद्यालय के शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्हो...