मुंगेर, मार्च 31 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय भलुआकोल के में प्रधानाध्यापक कपिलदेव कुमार की अध्यक्षता में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक कपिल देव कुमार ने सर्वप्रथम वार्षिक परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया। सभी वर्गो से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन के लिए विधालय परिवार की ओर से कई बच्चो की माताओं को भी सम्मानित किया गया। प्रवेश से प्रगति तक, विद्यालय और अभिभावक साथ-साथ विषय पर आधारित संगोष्ठी में प्रधानाध्यापक कपिल देव कुमार ने कहा कि आगामी नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 माह अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो रहा है। इसके साथ ही बच्चों का भी विद्यालय में नया नामांकन प्रारंभ होगा। उन्होंने...