पूर्णिया, अप्रैल 23 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आदर्श मध्य विद्यालय भठैली जलालगढ़ में ईको क्लब का गठन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों के भीतर प्रकृति के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी और संरक्षण की भावना विकसित करना है। विद्यालय में गठित ईको क्लब की जिम्मेदारी शिक्षक मो. मोईन उद्दीन को सौंपी गई है। क्लब विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीतीश कुमार मंडल के मार्गदर्शन में अपनी गतिविधियों का संचालन करेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई, बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं के कारण पृथ्वी का संतुलन बिगड़ रहा है। यह भी पढ़ें- विश्व पृथ्वी दिवस पर इको क्लब फॉर मिशन लाइफ का गठन ऐ...