पूर्णिया, फरवरी 17 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ प्रखंड के निजगेहूंवा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बथना बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। वर्ष 1940 में स्थापित इस विद्यालय में कक्षा 8 तक पढ़ाई होती है और यहां कुल 380 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। हालांकि प्रतिदिन लगभग 65 प्रतिशत ही उपस्थिति दर्ज हो पाती है। विद्यालय में सात शिक्षक कार्यरत हैं, जिनमें दो पुरुष शिक्षक और पांच शिक्षिकाएं शामिल हैं, लेकिन स्थायी प्रधानाध्यापक का पद रिक्त है। प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुर्तजा विद्यालय का संचालन देख रहे हैं। विद्यालय में सबसे बड़ी समस्या शिक्षकों की कमी है। कक्षा 6 से 8 तक के लिए मात्र एक शिक्षक कार्यरत हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। संस्कृत, विज्ञान और गणित विषय के शिक्षकों का अभाव है। इसके अलावा विद्यालय में लिपिक और पुस्तकालय...