भागलपुर, अप्रैल 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जगदीशपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बादे हसनपुर के बच्चों के बीच गंदे बर्तन में मिड डे मील (मध्याह्न भोजन) परोसे जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। यह बात जब शिक्षा मुख्यालय तक पहुंची तो इसकी जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट जारी होने के बाद डीपीएम मिड डे मिल ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शोकॉज कर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। साथ ही जिस दिन भोजन वितरण के दौरान गंदे बर्तन का उपयोग हुआ था, उस दिन ड्यूटी पर मौजूद रसोइया के मानदेय में भी कटौती का भी आदेश जारी कर दिया गया है।डीपीओ यह भी पढ़ें- 319 की हाजिरी, पर 131 छात्र मौजूद मध्याह्न भोजन बबीता कुमारी ने बताया कि छात्रों को साफ और स्वच्छ बर्तनों में भोजन उपलब्ध कराना अनिवार्य है। जिले के सभी विद्यालयों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिया ज...