भागलपुर, अप्रैल 18 -- कहलगांव , निज प्रतिनिधि कहलगांव प्रखंड के मध्य विद्यालय बरैनी में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया। एनजीओ द्वारा आपूर्ति की गई चने की सब्जी में हरे रंग का कपड़े का टुकड़ा मिलने से विद्यालय में हल्ला मच गया। कपड़े से कीटनाशक जैसी तेज दुर्गंध आ रही थी, जिसे देखते हुए शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को भोजन करने से रोक दिया। इससे एक संभावित बड़ी घटना टल गई।विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिलाष मंडल ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे मध्याह्न भोजन विद्यालय पहुंचा था। नियमानुसार पहले शिक्षकों ने भोजन का स्वाद चखा, जिसके बाद रसोई कर्मचारियों द्वारा बच्चों को परोसा जा रहा था। यह भी पढ़ें- मालापाड़ा विद्यालय में मिड डे मील पर विवाद, एनजीओ कर्मी बैरंग लौटे इसी दौरान सब्जी में हरे कपड़े का टुकड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.