चाईबासा, अप्रैल 22 -- चाईबासा। सोमवार को मध्य विद्यालय बड़ा लगिया में सात बच्चों का जन्मदिन मनाया गया। मौके पर बच्चों के बीच प्रबंधन द्वारा मिठाई एवं बिस्किट का वितरण किया गया। विद्यालय के प्रधान शिक्षक ने बताया कि इससे बच्चों के बीच नई ऊर्जा का संचार होगा। जानकारी के अनुसार अगले माह जन्म लेने वाले सभी बच्चों का जन्मदिन विद्यालय में 20 तारीख को बनाया जाएगा। इस दौरान विद्यालय के प्रधान शिक्षक डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि इस वर्ष आठवीं की उपाधि जैक बोर्ड की परीक्षा में विद्यालय का परीक्षा परिणाम 96.4% रहा। 27 बच्चे को ए प्लस मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...