गया, जनवरी 29 -- शिक्षा के प्रति बच्चों में उत्साह और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्य विद्यालय पार परैया में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक और उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि परैया खुर्द पंचायत के मुखिया सुनील कुमार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों का बारीकी से निरीक्षण किया और उनकी सराहना की। प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन, सौर ऊर्जा, प्रदूषण नियंत्रण सहित कई समसामयिक विषयों पर आधारित वर्किंग मॉडल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने सरल तकनीक के माध्यम से जटिल वैज्ञानिक अवधारणाओं को सहज रूप में प्रस्तुत किया,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.