देवघर, मई 9 -- प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी बीआरसी करौं संदीप कुमार मोदी द्वारा मध्य विद्यालय पाथरोल का निरीक्षण करने के क्रम में व्यापक खामियां पाई गई है। खामी पाए जाने को लेकर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार से बीपीओ ने स्पष्टीकरण पूछा है l प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा विद्यालय का निरीक्षण करने के क्रम में गंदगी का अंबार, पुस्तक का उठाव नहीं करने, मध्याह्न भोजन का चावल जमीन पर कपड़ा में रखने सहित अन्य खामियां पाया गया l स्पष्टीकरण में विद्यालय प्रभारी द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वेतन बंद करने का की बात बताई गई है l इसके साथ ही उन्होंने इसकी सूचना वरीय अधिकारी को देने का भी बात बताया है l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...