बक्सर, मार्च 7 -- डुमरांव। बच्चों को ऐतिहासिक और मनोरम पहाड़ी स्थानों पर शैक्षणिक परिभ्रमण कराकर उनके ज्ञान को बढ़ाया जा रहा है। उसी कड़ी में नगर के मध्य विद्यालय नावाडेरा के बच्चों को सासाराम ले जाया गया। बच्चों ने वहां पर शेरशाह सूरी का मकबरा, इंद्रपुरी बराल, ताराचंडी, पायलेट बाबा सहित अन्य स्थानों को घुमा और जानाकरी हासिल की। बच्चों ने अपने किताबी ज्ञान को सामने काफी खुश हुए। परिभ्रमण के दौरान मौजूद शिक्षक अरूण कुमार श्रीवास्तव, रामकुमार सिंह, जयप्रकाश यादव, अनिता यादव, सरोज राज के साथ रसोईया भी साथ रहते हुए इस परिभ्रमण का आनंद उठाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...