खगडि़या, जून 9 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के थेमाय गांव स्थित मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में उत्क्रमित करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम आवेदन सौंपकर विद्यालय को उच्च विद्यालय में परिवर्तित करने की मांग की गई है। आवेदन में कहा गया है कि मध्य विद्यालय थेभाय का पोषक क्षेत्र काफी बड़ा है और यहां छात्र-छात्राओं की संख्या भी अधिक है। उच्च विद्यालय की सुविधा नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को दूर-दराज के विद्यालयों में पढ़ाई के लिए जाना पड़ता है। जिससे विशेषकर छात्राओं को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के पास पर्याप्त भूमि उपलब्ध है तथा पूर्व में भी विद्यालय के उत्क्रमण के लिए प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजा गया था...