औरंगाबाद, फरवरी 28 -- दाउदनगर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय चमन बिगहा के विद्यार्थियों को शैक्षणिक परिभ्रमण दल के तहत ऐतिहासिक व शैक्षणिक स्थलों के भ्रमण के लिए नालंदा और राजगीर रवाना किया गया। इस मौके पर बीआरसी लेखपाल अमरेश कुमार, दाउदनगर के पूर्व प्रमुख राजेंद्र कुमार, प्रधानाध्यापक अजय प्रजापति तथा शिक्षक राजेश कुमार, चंदन कुमार, रवि रंजन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। विद्यालय परिवार और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को रवाना किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण से छात्र पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर इतिहास, विज्ञान और संस्कृति कि अवलोकन करने से विद्यार्थियों के बौद्धिक, मानसिक और शारीरिक विकास के साथ आत्मविश्वास तथा व्यवहारिक ज्ञान में वृद्धि होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...