गोड्डा, जनवरी 6 -- मेहरमा, एक संवाददाता। बीती रात प्रखंड अंतर्गत बलबड्डा थाना क्षेत्र के राजकीय कृत मध्य विद्यालय घोरीकित्ता में चोरों ने एक बार फिर चोरी की वारदात को अंजाम देकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। अज्ञात चोरों ने विद्यालय के स्मार्ट क्लास को निशाना बनाते हुए वहां से प्रोजेक्टर, बैटरी,साउंड बॉक्स सहित कई कीमती उपकरणों की चोरी कर ली। चोरों के हौंसले इतने बढ़ गए कि पुलिस प्रशासन की नाक के ऐन नीचे घटना को अंजाम देकर बेखौफ निकल गए। घटना की जानकारी तब हुई, जब विधालय के शिक्षक मंगलवार की सुबह विद्यालय पहुंचे। उन्होंने वहां स्मार्ट क्लास का ताला टूटा हुआ पाया। जांच करने पर पता चला कि स्मार्ट क्लास में उपयोग होने वाले कई महत्वपूर्ण उपकरण गायब हैं।जिसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना बलबड्डा थाना को दी। स...