छपरा, जून 1 -- बनियापुर/ मशरक । बनियापुर प्रखंड क्षेत्र के सभी मध्य विद्यालयों में सोमवार से समर कैम्प का शुभारंभ हुआ। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेदौली में कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद शर्मा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीराम, स्वयंसेवी कर्ण कुमार तथा काजल कुमारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मशरक प्रखंड के 50 से अधिक मध्य विद्यालय में समर कैंप का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आफताब आलम ने सोमवार को किया । जिला संसाधन सेवी क्षितिज कुमार, प्रखंड संसाधन सेवी प्रभात कुमार एवं रहमत अली मंसूरी व अन्य थे। यह भी पढ़ें- स्कूलों में समर कैंप का आयोजन यह भी पढ़ें- उत्क्रमित मध्य विद्यालय कटेया में मॉडल समर कैंप का शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...