नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- MP High Court Assistant Grade 3 Recruitment 2026: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (MPHC) में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए एक राहत भरी और महत्वपूर्ण खबर आई है। एमपी हाई कोर्ट प्रशासन ने असिस्टेंट ग्रेड-3 के पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। जो उम्मीदवार तकनीकी कारणों से या किसी अन्य वजह से तय समय सीमा में अपना आवेदन फॉर्म सबमिट नहीं कर पाए थे, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अब आधिकारिक पोर्टल mphc.gov.in के माध्यम से अपना फॉर्म आसानी से जमा कर सकते हैं।पदों की डिटेल्स मध्य प्रदेश हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती 2026 के जरिए कुल 1174 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।शैक्षणिक योग्यता और पात्रता मानदंड...