गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मध्य प्रदेश से अवैध पिस्टल लाकर गोरखपुर और आसपास के जिलों में बेचने वाले अंतरराज्यीय असलहा तस्करी गिरोह के एक सदस्य को एसटीएफ की गोरखपुर फील्ड इकाई ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से दो अवैध पिस्टल, दो मैगजीन, 32 बोर का एक कारतूस, मोबाइल फोन व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। एसटीएफ के दरोगा विनायक सिंह की तहरीर पर कैंट थाने में मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के हलिया गांव निवासी रितेश दत्त त्रिपाठी उर्फ बोलबम उर्फ अभिषेक पंडित उर्फ छोटू, गोरखपुर के सिक्टौर निवासी डॉक्टर और राजू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। राजू प्रयागराज के नैनी का रहने वाला बताया जा रहा है। एसटीएफ गोरखपुर के प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह के मुताबिक, आरोपी को पांच अक्तूबर की शाम कैंट थाना क्षेत्र में कचहरी बस स्...