भोपाल, अप्रैल 15 -- मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है। आलम यह कि तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मध्य प्रदेश के गिरवर (शाजापुर) में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण कई जिलों में लू चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान तापमान के और बढ़ने का अनुमान जताया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें, खूब पानी पिएं और सूती कपड़े पहनें।इन जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान छिंदवाड़ा, मंडला, पांढुर्ना जिलों के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 15 से 19 अप्रैल तक लू चलने की संभावना जताई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.