भोपाल, जुलाई 4 -- मध्य प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से कुछ जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई अन्य जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरात कई जिलों में तूफानी हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में 10 जुलाई तक मौसम के खराब रहने का अनुमान है। झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।इन जिलों में भारी से ज्यादा भारी बारिश का रेड अलर्ट मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान खरगोन और बड़वानी जिलों में गरज चमक और तूफानी हवाओं के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अलग-अलग जगहों पर मूसलाधार बारिश भी देखी जा सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तूफानी हवाएं चलने की सं...