भोपाल, जून 15 -- MP Mausam: मध्य प्रदेश में अभी मॉनसून ने दस्तक नहीं दी है। हालांकि एमपी में प्री-मानसून गतिविधियां एक्टिव हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और आंधी के साथ बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को भी राज्य के कई जिलों में अचानक आंधी के साथ बौछारें पड़ने की पीली चेतावनी जारी की गई है। हवा की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की जा सकती है।इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के सिहोर और सागर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गरज चमक के साथ हवा की स्पीड 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। मौसम विभाग की ओर से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश का येलो अ...